गुड़गांव, फरवरी 28 -- गुरुग्राम। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के गांव गुढ़ा निवासी 21 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गांव बास स्थित प्रजापति मोहल्ला में किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को जानकारी मिली है कि 21 वर्षीय अनिल ने सुसाइड कर लिया है। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे फांसी पर लटका उसका शव पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने देखा तो शोर मचा दिया। मृतक युवक एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता था। अपने भाई और भतीजे के साथ किराये के मकान में रहता था। भाई रितिक मकान के ऊपर बने कमरे में था, जबकि भतीजा काम पर गया हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...