संदीप सिंह, जुलाई 11 -- बिहार के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र स्थित पंडितपुरा गांव में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम विमला देवी और उसका भाई मनु दुबे बताए जा रहे हैं। भाई-बहन ने प्रिंटर लगाकर घर में ही नकली नोट छापने का कारखाना बना दिया था। उनके पास से 5.45 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं। महिला की गिरफ्तारी पंडितपुरा से की गई, जबकि मनु को गोरेयाकोठी से पकड़ा गया। सीवान के एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि पंडितपुरा गांव में फोटो कॉपी की आड़ में नकली नोट से असली नोट बनाने का काम किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद एसडीपीओ मैरवा गौरी कुमारी के नेतृत्व में एक टीम, सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष समेत ...