नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- मिलावटी पनीर खाने से बचने के लिए काफी सारे लोग घर में ही दूध से पनीर बना लेते हैं। लेकिन इस प्रोसेस में जब दूध को फाड़ा जाता है तो बचे हुए पानी को फेंक दिया जाता है। इसे ज्यादातर लोग पनीर का पानी बोलते हैं और ये हल्के पीले रंग का पानी लोगों को बेकार लगता है, उन्हें लगता है कि इस पानी में अब कोई तत्व नहीं बचा है क्योंकि सारा गढ़ा पार्ट तो पनीर बन जाता है। जबकि एक्सपर्ट का कहना है ति दूध से पनीर बनाने के प्रोसेस में काफी सारा प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन इसी पानी में ही रह जाती है और इस बचे हुए पनीर के पानी को लोग बहा देते हैं। अगर आपको दूध का पूरा न्यूट्रिशन चाहिए तो पनीर बनाने के बाद बचे हुए पानी को फेंकने की बजाय इस्तेमाल में लाएं।पनीर के पानी को इस्तेमाल के तरीकेआटा गूंथे सबसे आसान तरीका है पनीर बनाने क...