सुलतानपुर, मार्च 28 -- यूपी के सुलतानपुर में एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर खुद की गर्दन काट ली। दोनों गंभीर हालत में रेफर किए गए। बताया जा रहा है कि सुलतानपुर में दोस्तपुर थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद उसने खुद की गर्दन पर भी वार कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी चंद्रभान निषाद (33) पुत्र उदयभान ने शनिवार सुबह अपनी पत्नी पूजा (30) पर अचानक कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में पूजा के हाथ, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी ने खुद की गर्दन पर भी वार कर लिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा र...