घाटशिला, फरवरी 5 -- घाटशिला, संवाददाता। जिस घर में नारी का सम्मान होता है, वहां लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए नारी का सम्मान हमेशा लोगों को करना चाहिए। यह बातें गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन राम मंदिर परिसर में कथा वाचते हुए राजेंद्र जी महराज ने कहीं। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छी बात देर से फैलती है, लेकिन बुराई तेजी से फैलती है, इसलिए ध्यान रहे है कि अगर मनुष्य योनी में आपका जन्म हुआ है तो हमेशा दूसरों का भला करने का प्रयास करें। दूसरे को देखकर ईर्ष्या ना करें महाराज जी ने कहा कि दूसरे को देखकर ईर्ष्या ना करे, बांके बिहारी सदा आपको खुश रखेंगे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को विवाह के समय किसी कन्या को घर में लाते है तो उसका धन देखकर नहीं, बल्की गुण और स्वभाव देखकर लाये। क्योंकि जो महिला दहेज लेकर अपने ससुराल आती है, वह हमेशा कलह...