नई दिल्ली, जनवरी 20 -- हिंदू धर्म, वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में नमक को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। नमक केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने वाला पदार्थ नहीं है, बल्कि यह नकारात्मक ऊर्जा को सोखने, बुरी नजर से बचाने और घर में सकारात्मकता बनाए रखने का एक शक्तिशाली माध्यम है। घर में नमक रखने के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करने से लक्ष्मी कृपा बनी रहती है और नेगेटिविटी दूर रहती है। वहीं कुछ गलतियां करने से घर में क्लेश, आर्थिक तंगी और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। आइए जानते हैं घर में नमक रखने के सही नियम और उन गलतियों से बचने का तरीका।नमक को खुले में या कांच के बर्तन में ना रखें वास्तु और ज्योतिष के अनुसार नमक को कभी खुले बर्तन में नहीं रखना चाहिए। खुले में रखा नमक घर की सकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और नेगेटिविटी फैलाता है। इस बात का ध्यान रखें कि डिब्बा...