पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। घर में नमकीन बनाते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने पानी और फोम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से घर की छत की दीवारें चटक गई। इस दौरान पुलिस ने लगभग 500 मीटर तक यातायात को कुछ देर के लिए रोक दिया। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल निवासी जुम्मा पुत्र बाबू घर पर ही नमकीन और सेव आदि बनाकर उनकी सप्लाई बाजार में करते हैं। सोमवार सुबह घर की छत पर नमकीन और सेव बनाने का काम हो रहा था। इस दौरान अचानक छत पर रखे तेल के पीपे और मोबिल ऑयल रखा हुआ था। किसी तरह अचानक भटटी में खौल रहे तेल में बेसन की नमकीन बनाकर डालते वक्त अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग से पास में ही रखे तेल के पीपों ने आग पकड़ ली। जिस कारण आग ने घर की छत क...