संभल, मार्च 25 -- थाना क्षेत्र के गांव महराजपुर निवासी रामवीर सिंह के घर में मंगलवार रात चोरों ने नकब लगाकर सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह को जब ग्रामीण ने देखा तो घर में सामान बिखरा पड़ा है और सोने चांदी व अन्य घरेलू सामान गायब है। जिसे देख उसके होश उड़ गए। ग्रामीण ने लोगों की मदद से आस पास काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...