सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा थाना क्षेत्र के परसिया गांव में मंगलवार को एक 19 वर्षीय युवती ने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। परसिया गांव निवासी श्रीराम प्रजापति की पुत्री साधना मंगलवार को घर पर अकेली थी। परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसने घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग लौटे तो घटना की जानकारी हुई। बेटी को फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में शव को उतारा और अंतिम संस्कार के लिए गांव के श्मशान घाट ले जाने लगे। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही इटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.