मोतिहारी, मार्च 18 -- मोतिहारी, निसं। चकिया थाना क्षेत्र के बुलाचक गांव निवासी कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर और उसके साथी, मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी प्रियांशु दुबे के सिहोरवा गांव में छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची थी। पुलिस ने संत कुमार तिवारी के घर की घेराबंदी कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश शुरू की। इसी दौरान श्रीराम कुमार यादव मुख्य गेट से घर के भीतर दाखिल होने लगे। चारों ओर से घिरता देख अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली के सीने में लगी, जो दाहिनी तरफ पंजर से निकल गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...