घर में दरांती से हमले में तीन पर केस
बदायूं, जून 6 -- घर में घुसकर मारपीट करने, धारदार हथियार से हमला करने, कई लोगों को घायल करने और पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में एक युवक का हाथ टूट गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बिसौली थाना क्षेत्र के आदपुर गांव का है। यहां के रहने वाले साने आलम पुत्र सुनव्वर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 मई की रात करीब आठ बजे गांव के रफीक अहमद अली, मोहम्मद अली पुत्रगण रशीद और मोहम्मद सफीक पुत्र रफीक उनके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडों, दरांती और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।मारपीट में साने आलम की आंख के पास गंभीर चोट आई। उनकी बहन सोनम को भी चोटें आईं। भाई सिफारत अली का हाथ टूट गया जबकि पिता सुनव्वर की नाक में गंभीर चोट लगी। बड़े भाई शामद के मुंह पर ईंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.