प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में ब्लू डायमंड होटल के पीछे अवैध निर्माण के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की कार्रवाई अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गई है। बुधवार को पीडीए ने एक निर्माणाधीन भवन को सील किया था। इसके बाद आरोप सामने आया कि कार्रवाई के दौरान एक लड़की घर के अंदर ही रह गई थी। इस मामले को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उठाया, जिसके बाद यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया।अवैध निर्माण को पीडीए ने सील किया जानकारी के अनुसार, पीडीए ने नजूल भूमि पर बनाए जा रहे एक निर्माणाधीन भवन को अवैध मानते हुए सील करने की कार्रवाई की। पीडीए के अवर अभियंता गंगेश ने बताया कि संबंधित भूखंड फ्रीहोल्ड नहीं था और वहां बिना वैध अनुमति के निर्माण कराया जा रहा था।...