मोतिहारी, सितम्बर 30 -- केसरिया,निज संवाददाता केसरिया प्रखंड में गंडक नदी की बाढ़ अपने साथ भारी तबाही लेकर आई है। जैसे ही बाढ़ का पानी गांव में घुसने लगा तभी इसके तेवर देख लोग दहशत में आ गए थे। चारों तरफ पानी का रौद्र रूप देखते बन रहा था। इस त्रास्दी के बीच बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने संवाददाता बुधवार सुबह 8.47 बजे मझरिया गांव के तकिया टोला के समीप चंपारण तटबंध पर पहुंचा। तटबंध पर बाढ़ पीड़ितों का डेरा था। यहां मझरिया गांव के करीब दो दर्जन लोग बैठे हैं। सभी के चेहरे पर बाढ़ से हो रही परेशानी साफ झलक रही थी। वहां बैठे राजू राउत से पूछा गया कि बाढ़ के बाद अब कैसे दिनचर्या कट रही है । यह भी पढ़ें- बच्चे रो रहे भूख से ,चूड़ा -भूजा खाकर कितने दिन करेंगे गुजारा तपाक से राजू राउत बोल पड़े कि गांव का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसके घर में बाढ़ का ...