रुडकी, फरवरी 3 -- लक्सर, संवाददाता। रायसी रोड मोहल्ले में एक मकान से नगदी व अन्य दस्तावेज चोरी होने पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। रायसी रोड केशव नगर मोहल्ला निवासी विनीत चौधरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके यहां सहारनपुर के चिलकाना क्षेत्र के बुकड़ी गांव निवासी मेहमान आए हुए थे। उनके कपड़े घर पर टंगे हुए थे लेकिन इसी बीच रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार दो युवक, जिनके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था, उनके घर में घुस गए। उन्होंने मेहमान की जेब में रखे पर्स से आठ हजार रुपये और एटीएम कार्ड आदि चोरी कर लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.