नई दिल्ली, मई 5 -- भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 206 सीटों पर जीत हासिल की है, जो बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा है। इनमें एक सीट ऐसी भी है, जिसने घरों में सफाई करने वालीं 37 साल की कलिता माझी को विधानसभा तक पहुंचा दिया है। खास बात है कि भाजपा से टिकट मिलने के बाद भी वह लगातार घरों में काम कर रहीं थीं। इससे पहले वह 2021 में चुनाव हार चुकी हैं। कलिता माझी ने बंगाल की औसग्राम सीट से चुनाव लड़ा था। यहां उन्होंने तृणमल कांग्रेस प्रत्याशी श्याम प्रसन्न लोहार को 12 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। माझी को कुल 1 लाख 7 हजार 692 वोट मिले थे। सीट पर तीसरे स्थान पर लेफ्ट नेता चंचल कुमार माझी रहे और महज 2 हजार 82 मतों के साथ चौथे स्थान पर तापस बराल रहे। यह भी पढ़ें- बंगाल-असम की जीत में छाया उत्तराखंड मॉडल, भाजपा ने किया है UCC का वादा2500 रुप...