नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- हिंदू धर्म में घर में सुबह-शाम दीपक जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कोई पूजा घर में दीपक जलाता है, तो कोई प्रवेश द्वार पर और कोई तुलसी के पास। दीपक जलाना हमारे घरों में खुशियों का प्रतीक माना जाता है। दीपक जलाने से ना केवल वातावरण रोशन होता है, बल्कि यह सकारात्मकता लाती है। ऐसे में हम अलग-अलग तेल के दीपक जलाते हैं, जिसका असर अलग-अलग तरीके से पड़ता है। आज हम जानेंगे कि किस तेल का दीपक जलाने से सुख-समृद्धि और संपत्ति बढ़ेगी। घी का दीपकगाय के घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि रोजाना पूजा घर में शुद्ध घी का दीपक जलाने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है। अखंड ज्योत जलाने के लिए भी शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाकर रखने से घर में शांति स्‍थापित होता है। शुक्रवार की शाम को ईशान कोण में गाय के घी...