नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- उम्र बढ़ने के साथ बेटी के शरीर में कई बदलाव आते हैं। इन्हीं बदलावों में से एक है पीरियड्स की शुरुआत। आमतौर पर लड़कियों को 12 से 15 साल की उम्र के बीच पहली बार पीरियड्स आते हैं, लेकिन कुछ बच्चियों में ये और भी जल्दी शुरू हो सकते हैं। खासकर आजकल तो पीरियड्स बहुत ही कम उम्र में आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में पैरेंट्स के मन में चिंता होना स्वाभाविक है। बच्चियों के पीरियड्स सही उम्र में शुरू हों और उन्हें अर्ली प्यूबर्टी से बचाया जा सके इसके लिए गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. शिवानी ने कुछ खास सलाह दी है। आइए जानते हैं-बेटी को बहुत ज्यादा दूध देने से बचें दूध बच्चों की डाइट का अहम हिस्सा है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। लेकिन दो साल की उम्र के बाद भी अगर बच्ची बहुत ज्यादा दूध पीती है तो उसका पेट भर...