पूर्णिया, जून 2 -- रूपौली, एक संवाददाता। अकबरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीपुर गिरधर पंचायत के बलवा गांव से एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बलवा गांव निवासी रोहित कुमार (23) अपने घर में अवैध रूप से एक कट्टा और कारतूस छिपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किए तथा मौके से रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- अवैध देसी कट्टा संग युवक धराया, न्यायिक हिरासत में गया थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक ह...