हाजीपुर, अप्रैल 30 -- सहदेई बुजुर्ग।संसू चांदपुरा थाना क्षेत्र के खड़गपुर में एक घर में हुए चोरी के आरोप में खड़गपुर निवासी अवधेश सिंह सिंह ने पिता पुत्र पर एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

चोरी की घटना दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसके घर में रात्रि में खटखट की आवाज सुनाई दिया। जिस पर वह जगे तो देखा कि उनके घर से बैग गायब है। जिसमें नगद दो लाख 20 हजार रुपए एवं सोने का आभूषण, मोबाइल एवं अन्य सामान था। जिस पर उन्होंने डायल 112 के टीम को फोन किया और ग्रामीणों के साथ छानबीन शुरु किया। तब उन्होंने देखा कि उसके घर में अमरिंदर सिंह के तरफ की दीवाल का ईंट हटा हुआ था। जिसे देख वह ग्रामीण के साथ अमरेंद्र सिंह के घर में गए तो आरोप है कि चोरी बैग उसके घर में चूल्हा के पास खाली पड़ा हुआ था। इस वक्त डायल 112 की गाड़ी पहुंची तब तक अमरिंदर सिंह ने बैग को पीछ...