छपरा, मार्च 14 -- फोटो 19 चोरों के पास से बरामद चांदी के जेवरात व अन्य सामान छपरा, हमारे संवाददाता। टाउन थाना क्षेत्र के दहियावा टोला स्थित रेलवे लाइन के समीप एक घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी के कई चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार दोनों आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दहियावा टोला रेलवे लाइन के पास रहने वाली शकुंतला देवी के घर में लगभग चार माह पहले अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय चोर घर से चांदी के कई कीमती जेवरात और कुछ नकदी लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर टाउन थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। इसी ब...