मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घरों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन फरार शातिरों की तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। तीनों पर कई मामलों में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीन में से एक आरोपित पहले भी जेल जा चुका है। वह अहियापुर इलाके में चोरी की घटनाओं में पकड़ा गया था। जेल से छूटने के बाद फिर से चोरी करने लगा। तीनों फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी है। गांव से शहर तक छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ टू विनिता सिन्हा ने बताया कि आरोपितों को जल्द पकड़ने के लिए मुखबिरों से जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पढ़ें- घर में चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिरों की तलाश में छापेमारी जल्द ही तीनों गिरफ्त में होंगे। जानकारी हो कि, बीते पांच...