प्रयागराज, मार्च 22 -- औद्योगिक क्षेत्र के रामपुर में रहने वाले धीरज सिंह के घर में रविवार को भोर एक युवक छत के सहारे घुस गया और चोरी करने लगा। खटपट की आवाज सुनकर परिवार के लोग उठ गए। शोर मचाकर मोहल्ले वालों की मदद चोर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मुन्ना खान निवासी कौशाम्बी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथौड़ी, रुपये, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...