नोएडा, मई 3 -- नोएडा में चाइल्ड पीजीआई के बाहर मिली लाश के बारे में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक एक व्यक्ति के घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक ने हत्या के बाद लाश को नोएडा के चाइल्ड पीजीआई के बाहर फेंक दिया था। ये घटना 27 अप्रैल को घटी थी। चाइल्ड पीजीआई के बाहर लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिली, तो टीम हरकत में आई और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच तेज हुई। सीसीटीवी खंगाले गए, तो जांच की सुई खोड़ा तक जा पहुंची। पुलिस ने और तहकीकात की, तो आरोपी को खोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। पूछताछ में आरोपी ने बता...