घर में चोरी करने के आरोपी पकड़े गए
गोरखपुर, जून 4 -- गोरखपुर। चिलुआताल पुलिस ने चोरी के आठ मोबाइल व छह साइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक नाबालिग आरोपी को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा, जबकि दूसरे जेल भिजवा दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पिपराइच के पतरा बाजार निवासी राममिलन के रूप में हुई है। एक पीड़ित ने घर में घुसकर तीन मोबाइल फोन चोरी करने का केस दर्ज कराया था। जांच में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा तो उनके पास से चोरी के अन्य मोबाइल व साइकिल भी बरामद हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.