शाहजहांपुर, जून 26 -- तिलहर। चोरी करने के नियत से घर का दरवाजा तोड़ रहा युवक शीशा लगने से लहूलुहान हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर दी। बहादुरगंज मोहल्ला के नाजिम अली ने बताया कि वह जयपुर में मेहनत मजदूरी करता है और उसका परिवार तिलहर में अकेला रहता है। उसने बताया कि 21 जून की रात मोहल्ले के ही एक युवक ने उसके घर में चोरी करने के नियत से बैठक के गेट का लाकर तोड़ दिया। अंदर जाने के लिए जब उसने वेंटिलेटर की खिड़की तोड़कर अंदर से लगी चटकनी खोलने की कोशिश की तो खिड़की का शीशा उसके हाथ में लग गया जिससे वह लहूलुहान हो गया। जब वह वापस आया तो उसे जानकारी हुई तो उसने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी जिसमें मोहल्ले का ही युवक घटना को अंजाम देते हुए दिख रहा है। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि यु...