लखीमपुरखीरी, मई 3 -- शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में शनिवार की दोपहर घर में घुस कर मोटर और बिजली के तार चोरी कर रहे तीन युवकों को मौके पर धर लिया गया। मकान मालिक की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मोहल्ला नौरंगाबाद चंदमारी रोड निवासी राजीव दीक्षित ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे उनके मकान में शुभम रस्तोगी, अंकित और एक अन्य व्यक्ति घुस आया। बिजली के तार और मोटर चोरी कर रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे विराज दीक्षित को घटना की भनक लगी। इस पर विशाल ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस तीनों आ...