धनबाद, जुलाई 8 -- झरिया। झरिया थाना क्षेत्र फतेहपुर निवासी संतोष वर्मा के घर में रविवार की देर रात एक चोर घुस गया और घर से सामान चोरी करने लगा। तभी गृहस्वामी की नींद खुल गई। गृहस्वामी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी उठ गए। किसी तरह एक चोर को लोगों ने धर दबोचा। बाकी चोर भाग निकले। घर के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। चोर ने अपना नाम विशाल बाल्मीकि बताया। बालूगद्दा के रहने वाला है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस पहुंच गई। विशाल को पकड़ कर झरिया थाना ले आई। पूछताछ में चोरी करने की बात कबूल कर ली है। झरिया पुलिस ने पीड़ित संतोष वर्मा की शिकायत पर झरिया थाना कांड संख्या 184/25 मामला दर्ज धनबाद जेल भेज दिया है। झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि फतेहपुर में एक घर में चोरी करने के लिए विशाल घुसा था। हालांक...