हरदोई, जून 12 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरगुज्जापुरवा निवासी महिला ने कई लोगों पर घर में चोरी और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। गुरुगुज्जापुरवा निवासी रानी मिश्रा ने कोतवाली शहर में दी गई तहरीर में बताया कि वह नौ जून को अपनी ननद के यहां आयोजित जन्मदिन समारोह में गई थी। देर रात होने के कारण वह घर नहीं लौटी। आरोप है कि अगले दिन सुबह घर पहुंचने पर उनका गेट अंदर से बंद मिला। डायल-112 पुलिस की मदद से गेट खुलवाया गया। तब घर में रखा गैस सिलेंडर, लकड़ी का तख्त, चारपाई, कूलर समेत अन्य घरेलू सामान गायब मिला। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ और घर में घुसकर हमला के मामले में मुकदमा महिला का आरोप है कि नामजद आरोपियों से सामान वापस मांगने पर उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी। पुलिसकर्मिय...