रुडकी, अप्रैल 27 -- झबरेड़ा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के लाठरदेवा हुण गांव में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ली। विरोध करने पर गृहस्वामी के साथ मारपीट की गई। इससे वह घायल हो गए। जोगेन्द्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। रात करीब 10:45 बजे जब वह घर लौटे और मुख्य द्वार खोला, तो अंदर से आवाजें सुनाई दीं। शोर मचाने पर घर के भीतर मौजूद दो युवक भागने लगे। बताया गया कि एक युवक दीवार फांदकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को जोगेन्द्र ने पकड़ लिया।दोनों के बीच हाथापाई हुई, लेकिन आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। इस दौरान जोगेन्द्र घायल हो गए। पीड़ित ने एक आरोपी की पहचान गांव के ही रोशन उर्फ छोटन के रूप में की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...