मोतिहारी, अप्रैल 12 -- प्रियरंजन, मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी मोहल्ला स्थित एक घर में शनिवार की देर रात पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार लोगों को शराब पार्टी करते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में केसरिया थाना क्षेत्र के कढान बैरिया गांव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ अभिषेक राज, रामगढवा थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव निवासी रिक्की पटेल, नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी मोहल्ला निवासी अभिषेक कुमार व कल्याणपुर थाना क्षेत्र के यमुनापुर गांव निवासी आलोक कुमार शामिल है। जानकारी नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर चांदमारी मोहल्ला स्थित एक घर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान शराब पार्टी करते उक्त आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं विदेशी शराब भी बरामद किया गया है। इसमें पकड़े गए त...