नई दिल्ली, फरवरी 27 -- राजस्थान में अवैध हथियारों की सप्लाई चेन पर बड़ा प्रहार करते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सात साल से फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अपने घर में ही पिस्टल और माउजर बनाने की अवैध फैक्ट्री चला रहे थे और तैयार हथियारों की सप्लाई राजस्थान तक कर रहे थे। एडीजी (एसओजी) विशाल बंसल ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से वांछित थे और कई मामलों में इनके नाम सामने आ चुके थे।मध्य प्रदेश में दबिश, घर से चल रहा था हथियार निर्माण एसओजी टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी मध्य प्रदेश में सक्रिय हैं। इसके बाद टीम ने मध्य प्रदेश के धार जिले के गंधवानी क्षेत्र में दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलवीर सिंह उर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.