घर में चल रहा था स्मैक का अड्डा, पांच आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 29 -- सितारगंज, संवाददाता। पुलिस ने नगर के एक निजी महाविद्यालय के समीप स्थित घर में संचालित स्मैक तस्करी के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 51.97 ग्राम स्मैक, तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी, सात मोबाइल फोन, स्मैक बिक्री से प्राप्त 8,310 रुपये नकद और नशे की कमाई से खरीदे गए जेवर बरामद किए हैं। मंगलवार को उपनिरीक्षक बबीता टम्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वलीनगर स्थित एक घर के चबूतरे पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोटरसाइकिल और स्कूटी के जरिए स्मैक का परिवहन करते थे और वहीं बैठकर स्मैक की पुड़िया तैयार कर उसकी बिक्री करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में आरफीन खां पुत्र हसीन खां निवासी बाईपास कॉलोनी हाल पता वलीनगर सितारगंज, मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.