आजमगढ़, अप्रैल 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर नत्थनपट्टी गांव में मंगलवार की रात घर में घुसने का प्रयास कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ में आने पर युवक मंदबुद्धि होने का नाटक करता रहा।रात करीब एक बजे एक युवक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था। गांव के लोगों को अआहट मिल गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने युवक को पकड़ लिया। ग्रामीण उससे नाम पता पूछने लगे तो वह मंदबुद्धि होने का नाटक करने लगा। गांव के लोगों ने डायल 112 पर जानकारी दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पकड़े गए युवक को साथ लेकर चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.