गाज़ियाबाद, अप्रैल 24 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के एक मकान में दिनदहाड़े घुस रहा एक नाबालिग चोर गेट पर लगी लोहे की ग्रिल में फंस गया। इस दौरान मकान मालिक ने उसे देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने चोर को दबोच लिया। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में शिकायत नहीं मिलने पर परिजनों को बुलाकर नाबालिग को उनके हवाले कर दिया गया।शालीमार गार्डन में रहने वाले पंकज कुमार ने चोरों और बंदरों से बचने के लिए मुख्य दरवाजे पर लोहे की ग्रिल लगवा रखी है। हालांकि, उन ग्रिल के बीच में बहुत छोटी सी जगह खाली है। गुरुवार शाम पंकज कुमार के घर पर ताला लगा था, तभी एक चोर उस खाली जगह से उनके घर में घुसने लगा। इस दौरान पंकज ...