सुल्तानपुर, जून 21 -- घर में घुसकर मारपीट का आरोप कुड़वार, संवाददाताकुड़वार कस्बे में किराए के मकान में रहकर व्यापार करने वाले एक व्यापारी ने घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।सोहगौली गांव निवासी हरिओम जायसवाल कस्बे में किराए के मकान में रहकर व्यापार करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनके घर के सामने जल निगम की टोटी लगी हुई है, जिसे कस्बा निवासी एक व्यक्ति बार-बार क्षतिग्रस्त कर देता है। विरोध करने पर वह विवाद और मारपीट पर उतारू हो जाता है।पीड़ित यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट का आरोप के मुताबिक शनिवार रात करीब आठ बजे उसने फिर टोटी तोड़ दी। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला...