आरा, जनवरी 7 -- आरा, हि.सं.। नवादा थाना क्षेत्र की छोटी लाइन अनाईठ झोपड़पट्टी में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की गयी। मारपीट करने वालों पर 50 हजार रुपए की संपत्ति भी लूट ले जाने का आरोप लगाया गया है। मारपीट की घटना छोटी लाइन अनाइठ निवासी शत्रुघ्न कुमार के साथ हुई है। उस मामले में शत्रुघ्न कुमार के बयान पर पड़ोस के 12 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उस मामले में पुलिस की ओर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें चंदन कुमार, कुंदन कुमार, सन्नी कुमार (तीनों भाई) और गणेश कुमार शामिल हैं। शत्रुघ्न कुमार की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि चार जनवरी की सभी आरोपित हरवे-हथियार के साथ दरवाजे पर पहुंचे और रॉड से उसकी पिटाई कर दी गई। इसमें उनका सर फट गया और कुल्हा टूट गया। इसके बाद सभी हथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.