आरा, मार्च 24 -- -दरवाजा तोड़ लूट ले गये संपत्ति जगदीशपुर। निज संवाददाता जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौरा गांव निवासी देवांति देवी के घर में घुसकर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। नहीं देने पर पूरे घर को तहस-नहस कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता देवांति देवी (पति कृष्ण सिंह) ने कहा है कि गांव के ही उनके पट्टीदार हरेराम सिंह, संजय सिंह, दीपक सिंह और राजू सिंह उनके बेटे का हिस्सा हड़पना चाहते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। पांच लाख रुपये की मांग की गई। दरवाजा तोड़कर घर के अंदर रखा सारा कीमती सामान लूट लिया गया। मां-बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई और घर पर ईंट-पत्थर बरसाये गये। फिलहाल पूरा परिवार दहशत के साये में है और न्याय की गुहार लगा रहा है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.