मधुबनी, मई 24 -- झंझारपुर/ मधेपुर। मधेपुर थाना क्षेत्र के बाकी गांव में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट एवं रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता बिना कुमारी, पति ब्रह्मदेव ठाकुर ने मधेपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि 22 मई की सुबह करीब 10 बजे गांव के ही लंबोदर ठाकुर एवं उनके पुत्र सुजीत ठाकुर जबरन उनके घर में घुस आए। दोनों ने 25 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि खुरपी से हमला कर सिर फोड़ दिया गया तथा गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। पीड़िता ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपित सुजीत ठाकुर पूर्व में भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच एवं आगे की कार्रवाई ...