घर में घुस भांजी से छेड़छाड़, गिरफ्तार
बगहा, मार्च 25 -- बेतिया। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार की शाम घर में अकेली मौजूद नाबालिग लड़की से उसके मामा ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। लड़की के चिल्लाने पर मामा मौके से फरार हो गया। मंगलवार की सुबह नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि बसवरिया पिउनीबाग निवासी बबलू आलम को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया 16 वर्षीय भांजी अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका मामा आया। लड़की को अकेली देखकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो वह फरार हो गया। बाद में लड़की इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। उसके बाद मंगलवार की सुबह छापेमारी कर आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.