कन्नौज, जून 11 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के विरुद्ध एक दलित महिला के साथ घर में घुस कर मारपीट व आगजनी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम ईसापुर पट्टी निवासी रागिनी पत्नी मीनू कुमार जाटव ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसके परिवार के लोग केरल में रहते हैं। वह अपनी सास के साथ रहती है। गांव के रामकुमार व उनके सहयोगी जहीरूद्दीन, जलालुद्दीन आद ने एक अप्रैल की शाम घर में घुस कर मारपीट की। और बाल पकड़ कर घर से निकाल दिया। इसके अलावा उनके घर में आग लगा दी। जिससे उसकी गृहस्थी का सामान जल गया। जब वह घटना की रिपोर्ट लिखाने कोतवाली गई तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। इसके बाद एसपी से फरियाद की। जब पुलिस ने उसकी नहीं सुनी, तब उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.