भागलपुर, मार्च 7 -- सुल्तानगंज। अपर रोड स्थित बिंदा सिंह गली निवासी किरण देवी ने चार नामजद और 8-10अज्ञात के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि आरोपी लाठी-डंडा लेकर घर में घुस गए और उसके पुत्र सोनू कुमार को बुरी तरह से पीटा। बचाने गई उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर निवासी सुनील बिंद ने भी जान से मारने की नीयत से मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...