कन्नौज, मई 15 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इमलिया पुरवा में मामूली बात को लेकर हुये विवाद में दवंगो ने घर में घुस कर महिला पर लाठी डन्डों से हमला बोल दिया। चीखपुकार सुन आसपास के लोग जमा हो गये। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग निकले। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के गांव इमलियापुरवा निवासी पूजा पत्नी गोविन्द ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि 13 मई की रात तकरीबन 9 बजे वह पड़ोसी रूपन लाल के घर नाली में पानी भरने की शिकायत करने गई थी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला व उसके बेटे के पीटा, दबंगों पर मुकदमा दर्ज इसी बात को लेकर रूपन लाल के पुत्र कुलदीप,अजीत व प्रदीप सहित कुलदीप की पत्नी रामकन्या उसे गालीगलौज करने लगे। पूजा अपने घर लौट आई। इसके बाद यह लोग लाठ...