शामली, मई 9 -- बाबरी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला द्वारा थाना बाबरी पर तहरीर देकर पड़ोसी युवक पर घर में घुस कर छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। रितु पत्नी विनोद निवासी ग्राम हिरणवाड़ा द्वारा मंगलवार क़ो थाना बाबरी पर तहरीर देकर बताया कि वह घर पर अकेली थी उसकी सास व पति खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे, तभी पड़ोस का ही एक युवक भोला पुत्र विनोद ने मुझे अकेली देख कर मेरे घर में घुस कर मेरे साथ छेड़छाड करने लगा, मेरे द्वारा उसका विरोध करने पर युवक द्वारा मेरे साथ मारपीट क़ी गई,तथा घर से बाहर क़ी और भागते हुए मुझे जान से मारने क़ी धमकी दीं गई। तथा कुछ समय बाद ही उक्त युवक के स्वजनों द्वारा भीं मेरे घर में घुस के मेरे साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट क़ी गई। पीड़िता क़ी तहरीर पर थाना बाबरी पुलिस द्वारा आरोपी व ...