बगहा, मई 16 -- रामनगर। शराब के नशे में गलत नीयत से घर में घुस कर जबरदस्ती करने का प्रयास करने के मामले में मेघवल मठिया गांव निवासी हरेंद्र राम की पत्नी ननकी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। जिसमें उसने उसी गांव के इमरान खां को नामजद कराया है। पुलिस को दिए आवेदन में उसने बताया है कि वह अपने घर में अकेले थी। इसी दौरान इमरान उसके घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर जाति सूचक गाली दी और निकल गया। पति के आने पर मैने इसकी जानकारी उनको दी। वह जब उससे पूछने गए तो उनके साथ भी मारपीट की। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म में नाकाम होने पर विवाहिता का सिर फोड़ा घटना बीते 3 मई की बताई गई हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...