बरेली, मई 18 -- मीरगंज। गहवरा की गौंटिया निवासी श्रवण कुमार पुत्र ओमप्रकाश शनिवार की शाम 5.30 बजे अपने घर में चारपाई पर लेटे थे। उनके घर में अचानक रिंकू, नितिन, नन्ही देवी एवं राम किशोर निवासी बैरमनगर थाना शेरगढ़ अचानक घुस गए। घर में घुसकर श्रवण कुमार से गाली-गलौज की। विरोध पर लाठी-डंडों से पीटा। जिससे श्रवण कुमार घायल हो गए। ग्रामीणों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को सीएचसी भेज दिया। यह भी पढ़ें- घर में घुस कर की मारपीट यह भी पढ़ें- गोशाला में घुसकर युवक पर हमला, फायरिंग से दहशत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...