लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लखनऊ, संवाददाता। सीतापुर रोड पर बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसमें से एक परिवार को घर में घुसकर निशाना बनाया गया और मारपीट की गई। ईंट से एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने हमले में शामिल तीन आरोपियों सीतपुर रोड निवासी मेहताब, समीर और अजीम को गिरफ्तार कर लिया है। सतीश कश्यप के अनुसार बुधवार शाम करीब सात बजे उनका भतीजा पड़ोसी के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल-खेल के दौरान उसकी समुदाय विशेष के बच्चों से कहासुनी हो गई। कहासुनी की जानकारी बच्चा घर आकर परिजनों को देने लगा। परिजनों ने बच्चों को समझाया और घर में बुला लिया, उन्हें लगा कि विवाद खत्म हो गया। लेकिन इतने में पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि इसी बात को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.