अयोध्या, मई 24 -- बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में करीब 12 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दिन की बताई जा रही है। बताया गया कि किशोरी अपने घर के टीनशेड के अंदर सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध और शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता अपनी मां के साथ शनिवार शाम बीकापुर कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। किशोरी की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...