ग्वालियर, अगस्त 24 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र में 21 साल की लड़की के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले आधी रात चार आरोपी उसके घर में घुसे थे। आरोपियों ने उसकी मां पर राइफल तानकर परिवार को गोली मारने की धमकी दी और युवती को जबरन पास के बाड़े में ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस को बताने पर उसके भाई और मां को गोली मारने की धमकी दी थी। डर और बदनामी के कारण युवती ने परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी। पीड़िता के मुताबिक, घटना 9 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। उस समय वह अपनी मां और बड़े भाई के साथ घर पर थी। पिता बड़ी बहन के घर गए हुए थे। भाई छत पर सो रहा था, जबकि युवती और उसकी मां आंगन में चारपाई पर थीं। इसी दौरान खड़ौआ निवासी लोकेन्...