बांदा, अगस्त 16 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घर में घुसकर एक 20 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, 7 अगस्त को गांव का ही रहने वाला आरोपी ललकबाबू पुत्र बाबूलाल वर्मा दुर्भावना से उसके घर की दीवार लांघकर जबरन कमरे में घुस आया। कमरे में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...