ट्रांस हिंडन, मई 3 -- गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक मानसिक रोगी युवक को चोर समझकर पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक की हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा में चाइल्ड पीजीआई के सामने फेंक दिया था, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना 27 अप्रैल की है। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाया, तो हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद नोएडा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरों के आधार पर हत्या की वारदात खोड़ा की पाई गई। नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके मामला खोड़ा पुलिस को सौंप दिया। खोड़ा पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।अंकित ने दबोचकर बुरी तरह पीटा सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि नोएडा सेक्टर-20 थाना पुलिस ने युवक की हत्या की जीरो एफआईआर खोड़ा थाने को स्थानांतरित की थी। मुकदमा दर्ज कर खोड़ा के स...